एलडीसी भर्ती में हिन्दी-अंग्रेजी के 4 पेपर होंगे:हर पेपर में 9 अंक जरूरी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से लिपिक ग्रेड-2 कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के दूसरे चरण की परीक्षा 21 दिसंबर से शुरू होगी। फेज-2में अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर पर हिन्दी और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड का टेस्ट देना और दक्षता टेस्ट होगा। यह परीक्षा 21 से 24 दिसंबर और 26, 28 और 29 दिसंबर को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने गाइडलाइन जारी की है।
कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होगी। इसमें हिन्दी टाइपिंग स्पीड, अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड, हिन्दी दक्षता परीक्षण और अंग्रेजी दक्षता परीक्षण सहित कुल चार भाग होंगे। प्रत्येक भाग 25 अंकों का होगा।

No comments