गोडावण को बचाने के लिए लोमडिय़ों के घर तोड़ेंगे
जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में गोडावण को बचाने के लिए लोमडिय़ों के घर तोड़े जाएंगे। सम एरिया को छोड़कर दूसरी जगह जाने के लिए मजबूर किया जाएगा। डेजर्ट फॉक्स ने 18 अक्टूबर को कुंड में पानी पीते समय गोडावण का शिकार कर लिया था।
शिकार की जगह से महज 100 मीटर दूर गुफा मिली है। सम एरिया में करीब 30 पानी के कुंड हैं। यहां पक्षी और वन्यजीव पानी पीने आते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जंगल में छोडऩे से पहले सही ट्रेनिंग नहीं दी गई। गोडावण के बच्चे करीब 6 महीने तक अपनी मां के साथ रहकर शिकार करना और शिकार होने से बचने की ट्रेनिंग लेते हैं।

No comments