Breaking News

नोलो का बढ़ा खतरा, 241 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं हवाएं

प्रशांत महासागर में सक्रिय चक्रवात नोलो अब गंभीर तूफान का रूप ले चुका है। यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और अगले 24 घंटे इसके लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। तूफान 180 डिग्री देशांतर के करीब पहुंच चुका है, जिसे मध्य और पश्चिमी प्रशांत के बीच प्रमुख मौसम सीमा माना जाता है। इस सीमा को पार करने वाले उष्णकटिबंधीय तूफान बेहद कम रहे हैं। आज नोलो की अधिकतम हवाओं की रफ्तार करीब 205 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच सकती है। शाम तक यह 215 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। अगले 24 घंटे में तूफान की रफ्तार 241 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का खतरा भी जताया गया है।

No comments