Breaking News

अजमेर में रिटायर्ड महिला अधिकारी से 26.75 लाख की धोखाधड़ी

अजमेर में रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी से 26.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। पीडि़ता ने एक होटल संचालक पर मकान के सौदे के नाम पर रुपए लेने और बाद में रकम नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। मामले में कृष्णगंज थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीडि़ता सरला भट्ट का पुरानी मंडी क्षेत्र स्थित पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद चल रहा था। मकान बेचने की बात पर पीडि़ता के परिचित के बेटे हेमंत भाटी ने मदद करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि आरोपी हेमंत ने पहले 5 लाख रुपए देने की मांग की। बाद में एग्रीमेंट कराने की बात कही।

No comments