Breaking News

दशहरा पर रावण तलवार चलाकर गर्दन घुमाता आएगा नजर:मूंछें भी हिलाएगा

कोटा में विजयादशमी यानी दशहरा पर रावण 360 डिग्री पर अपनी गर्दन घुमाता नजर आएगा। हाथ में तलवार लेकर चलाएगा, मूंछें हिलाएगा और आंखें भी झपकाएगा। जी हां, इस बार यहां दशहरा बेहद खास और रोमांचक होने जा रहा है। हालांकि इस बार रावण के पुतले का आकार पिछले साल की तुलना में कम रहेगा। इस बार रावण 105 फीट से ज्यादा ऊंचा होगा और कुंभकर्ण-मेघनाद 70 फीट के होंगे। कारीगर खासतौर पर इनके निर्माण के लिए दिल्ली-एनसीआर से आए है।

No comments