कानों की मुरकियां और नकदी लूटने के लिए बदमाशों ने ली किसान की जान
राजस्थान के टोंक जिले के बनेठा थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. धाभाई की ढाणी में सुबह दूध बेचने जा रहे किसान राजूलाल गुर्जर की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी. हत्यारों ने राजूलाल के कानों में पहनी सोने की मुरकियां और जेब में रखी नकदी लूट ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही एएसपी, उनियारा सीओ, एमआईयू और डीएसटी की टीमें मौके पर पहुंचीं. शव को सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस की अलग-अलग टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हैं.

No comments