खड़ी स्कूटी में अचानक लगी आग,20 मिनट में पूरी जली:लोन चुकाने के लिए बेचने आया था युवक
अलवर शहर के नंगली सर्किल पर सोमवार को एक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने स्कूटी को पूरी तरह चपेट में ले लिया और करीब 20 मिनट में पूरी स्कूटी जल गई। सूचना पर करीब 15 मिनट बाद दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
श्याम सुंदर ने बताया कि उन पर पहले से एक अन्य लोन चल रहा है। उसकी ईएमआई भरने के लिए वह स्कूटी बेचकर पैसों की व्यवस्था करना चाहते थे, लेकिन आग लगने से स्कूटी पूरी तरह जल गई।

No comments