Breaking News

श्रीडूंगरगढ़ में रविंद्र सिंह भाटी का स्वागत

आर्थिक पिछड़ा वर्ग नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर निकाली जा रही ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में युवा जुटे। कस्बे के मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर युवाओं का हुजूम नजर आया। भाटी के काफिले के पहुंचने पर दोनों तरफ से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। श्रीडूंगरगढ़ के बाद भाटी का काफिला कालू और लूणकरणसर होते हुए बीकानेर पहुंचेगा। बीकानेर में शाम को विभिन्न स्वागत कार्यक्रमों के बाद रोड शो होगा और इसके बाद जूनागढ़ के सामने सभा प्रस्तावित है।

No comments