Breaking News

शिक्षा-विभाग के 40 उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बीकानेर स्थित विभागीय मुख्यालय में 16 दिसंबर 2026 को होने वाले 'शिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी पुरस्कार एवं सम्मान समारोह-2026Ó की घोषणा की है। इस समारोह में राज्य स्तर पर कुल 40 उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें प्रदेश के 9 शिक्षा मंडलों से मेरिट के आधार पर 36 और प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से 4 कार्मिकों का चयन होगा। पुरस्कार के लिए कम से कम 15 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी पात्र होंगे, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा योगदान दिया है।

No comments