स्कूटी सवार महिला टीचरों को स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर
जोधपुर के झंवर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही स्कूटी सवार दो महिला टीचर की स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। घायल टीचरों को स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एक टीचर को जोधपुर रेफर किया गया।
हादसा बुधवार सुबह 10 बजे के करीब झंवर से धवा जाने वाले रास्ते पर हुआ। दोनों टीचर राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल पुरोहितों की ढाणी धवा में पढ़ाती है। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में घायल टीचर इमरती दूसरी टीचर का नाम चित्रा है। दोनों आज सुबह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। रास्ते में स्विफ्ट कार और स्कूटी की टक्कर हो गई।

No comments