धौलपुर में खेत पर मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव
धौलपुर जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। कंचनपुर थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव में खेत पर चाचा और दो मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, एमआईयू और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल तीनों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

No comments