सीए परीक्षा का कार्यक्रम जारी: आवेदन 3 नवंबर से शुरू
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तीन नवंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी 16 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे, जबकि 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ 19 नवंबर तक फार्म जमा करने का अवसर मिलेगा। संस्थान ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जांच करने की सलाह दी है।

No comments