Breaking News

बच्चों की कहासुनी में दो पक्षों में झगड़ा, 5 घायल

जयपुर के रामगंज इलाके में दो पक्षों में बच्चों की कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि परिजन आमने-सामने हो गए और मारपीट करने लगे। इसमें दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोट के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। घटना रामगंज इलाके में संजय बाजार की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से 8 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संजय बाजार और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

No comments