कार-वैन में भरकर ले जा रहे थे 66किलो डोडा चूरा
राजसमंद में मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है। कार्रवाई भीम पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने की है।
पुलिस ने एनएच-58 पर टॉडगढ़ रोड के निकट फुतियाखेड़ा के पास नाकाबंदी के दौरान दो कारों से 66 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्करी में यूज ईको और ऑल्टो के-10 कार के साथ मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट, वाहन संबंधी दस्तावेज और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

No comments