बॉर्डर इलाके में हेरोइन पैकेट बरामद
सीमा सुरक्षा बल, सीआईडी व पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते बॉर्डर इलाके से खेत से हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में गिराई गई है। पुलिस ने सर्च अभियान चला कर गांव 6 एफ ए रड़ेवाला निवासी कुलदीप सिंह के खेत से हेरोइन बरामद की।
जानकारी के अनुसार सीआईडी के इनपुट के बाद बीएसएफ व पुलिस ने श्रीकरणपुर सेक्टर में 570 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद करके इलाके में सर्च अभियान चलाया।

No comments