Breaking News

नरमा चुगाई करते वक्त सांप ने डसा, महिला की मौत

श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 3 एसएलडी ए ढाणी संगीता के खेत में नरमा चुगाई करते वक्त एक महिला को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में 40 वर्षीय शेरा देवी पत्नी ओमप्रकाश को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से उसे सूरतगढ़ के ही निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के पति ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है।

No comments