पुलिस श्रीगंगानगर में शहीदों को श्रद्धाजंलि दी
श्रीगंगानगर जिला पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जवानों ने पुलिस के शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर पुलिस कप्तान हरीशंकर, एएसपी रघुवीर शर्मा, दीपक शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। शहीद पुलिस कर्मियों की याद में सम्मान गार्ड दिया गया। अमर जवान प्रतीक पर पुष्पाजंलि दी गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन में पौधारोपण किया गया। पुलिस कर्मियों ने जिला सिविल अस्पताल में रक्तदान भी किया।
इससे पूर्व पुलिस कप्तान व अन्य अधिकारियों ने पुरानी आबादी ताराचंद वाटिका में शहीद आईपीएस ताराचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।

No comments