Breaking News

पैदल चल कर गाड़ी तक पहुंची विवाहिता, फरार

हनुमानगढ़ के पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक विवाहिता अपने ससुराल घर से पैदल निकली और दूर जाकर गाड़ी में सवार होकर भाग गई। ससुर ने अज्ञात जनों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार 71 वर्षीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि मेरी पुत्रवधु गत दिवस रात डेढ़ बजे घर से निकल गई। पुत्रवधू घर से एक लाख रुपए की नगदी, आधा किलो चांदी के जेवरात व 6 तोला सोने के जेवर भी साथ ले गई। मैंने अपनी रिश्तेदारी में पता करवाया, लेकिन पुत्रवधू का कोई पता नहीं चल पाया।

No comments