Breaking News

पटाखा विक्रेताओं ने कलक्टर से मांगे अस्थायी लाइसेंस

श्रीगंगानगर में दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने की मांग को लेकर दी गंगानगर फायर वक्र्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला कलक्टर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विभिन्न स्थानों पर संचालित होने वाली दुकानों के लिए संबंधित विक्रेताओं को उनके निर्धारित स्थान पर ही अस्थायी पटाखा लाइसेंस जारी करने और बिक्री की अनुमति देने का आग्रह किया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन इस वर्ष अस्थायी पटाखा दुकानों के लिए रामलीला मैदान और मल्टीपर्पज स्कूल ग्राउंड में स्थान उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है। ऐसे में बाजार के मौजूदा दुकानदारों की बिक्री प्रभावित होने की आशंका है।

No comments