छोटे सेब की आवक बढ़ी, भाव में भारी गिरावट
श्रीगंगानगर की फल-सब्जी मंडी में सेब के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर और हिमाचल से छोटे आकार के सेब की आवक बढऩे से दाम नीचे आए हैं। दूसरी ओर प्याज के भाव में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।
मंडी में छोटे आकार के सेब 20 से 40 रुपये प्रति किलो और अच्छी गुणवत्ता के सेब 80 से 90 रुपये प्रति किलो के भाव से बिके। खुदरा बाजार में रेहडिय़ों पर मध्यम गुणवत्ता के सेब 50 से 70 रुपये, जबकि अच्छी गुणवत्ता के सेब 120 से 150 रुपये प्रति किलो बेचे जा रहे हैं।
मंडी में बॉम्बे मौसमी 30 रुपये और स्थानीय मौसमी 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिकी। अमरूद के भाव 80 से 100 रुपये प्रति किलो रहे।

No comments