Breaking News

बार एसोसिएशन ने रखा कार्य स्थगन

बार एसोसिएशन श्रीगंगानगर द्वारा बुधवार को बार एसोसिएशन सादुलशहर के समर्थन में कार्य स्थगन रखा गया। बार एसोसिएशन श्रीगंगानगर के अध्यक्ष एडवोकेट हंसराज तनेजा एवं सचिव सचिव लक्ष्मणराम नायक ने बताया कि द्वारा बार एसोसिएशन सादुलशहर द्वारा उपखण्ड अधिकारी सादुलशहर एवं उनके कर्मी की व्यवहार शैली को लेकर विरोध स्वरूप लगातार कार्य स्थगन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन श्रीगंगानगर ने भी आज सादुलशहर बार एसोसिएशन के समर्थन में सभी राजस्व एवं अन्य न्यायालयों में एक दिवसीय कार्य स्थगन रखा गया है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यवाहियों में भाग नहीं लिया। कार्य स्थगन के चलते अधिकांश चैम्बरों में अधिवक्ता नजर नहीं आए।

No comments