Breaking News

जुआ खेलते चार जने गिरफ्तार

श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी पुलिस ने श्रीकरणपुर मार्ग पर सदा इन्द्र कॉलोनी के निकट सड़क आम पर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई छिन्द्रपाल ने बताया कि मौके से जुआ खेलते हुए नरेश कुमार पुत्र चिमनलाल अरोड़ा निवासी कृष्ण निकुंज कॉलोनी पुआ., राकेश उर्फ जोनी पुत्र सुरेश शर्मा निवासी लेबर कॉलोनी, अब्दुल उर्फ गुफी पुत्र जुल्फीकार निवासी बापूनगर व सोनू पुत्र विमल मिश्रा निवासी बसंती चौक को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 12 हजार 100 रुपए की नगदी बरामद की।

No comments