Breaking News

जम्मू-कश्मीर गहरी खाई में गिरी बस, एक बच्चे की मौत और 16 यात्री घायल

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। लाटी मुख्यालय से पंचौंड से ऊधमपुर की ओर जा रही बस गुल्ली गला इलाके में अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 16 यात्रियों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है। इस हादसे में एक बच्ची की मौत की भी खबर है। जानकारी के अनुसार, बस सुबह करीब 6:45 बजे पंचौंड से ऊधमपुर की ओर रवाना हुई थी। सुबह करीब 7:30 बजे लाटी मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर और पंचौंड से करीब पांच किलोमीटर दूर गुल्ली गला के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

No comments