तीन महीने से फरार एमडीएमए ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार
उदयपुर की घंटाघर थाना पुलिस ने तीन महीने से फरार एमडीएमए ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रतनसिंह ने बताया कि एसपी डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में चलाए जा रहे जागृति अभियान के तहत आरोपी पुष्पवीर सिंह को पकडऩे में सफलता मिली है। दरअसल, सुखेर थानाधिकारी भरत योगी जाब्ते के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान खेलगांव सड़क पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार सवार आरोपी पुष्पेंद्र सिंह और धीरज के कब्जे से 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद हुआ था।

No comments