Breaking News

मेडिकल कॉलेज में 150 इंटर्न डॉक्टर हड़ताल पर उतरे

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6 महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने से नाराज 150 इंटर्न डॉक्टर बुधवार सुबह हड़ताल पर उतर गए। 2021-22 बैच के इंटर्न डॉक्टरों ने सुबह करीब 10 बजे नई बिल्डिंग के पोर्च में एकत्र होकर नारेबाजी की और बकाया स्टाइपेंड का भुगतान करने की मांग उठाई। डॉक्टरों का कहना है कि वे कई बार कॉलेज प्रिंसिपल से मिलकर अपनी समस्या बता चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन मिलने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ। इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं।

No comments