टमाटर के दाम में बड़ी गिरावट से किसान परेशान, 65त्न तक गिरे भाव
टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महाराष्ट्र की प्रमुख थोक मंडियों में से एक पिंपलगांव एपीएमसी में टमाटर के दाम एक सप्ताह के भीतर करीब 65 प्रतिशत तक टूट गए हैं। बढ़ती आवक और कमजोर मांग के चलते थोक कीमतें 20 किलो के एक क्रेट के लिए 321 रुपए से गिरकर महज 111 रुपए रह गई हैं। इससे खेती की बढ़ती लागत से जूझ रहे किसानों के सामने अपनी उपज का उचित दाम पाने की चुनौती खड़ी हो गई है।
वहीं, खुदरा बाजार में भी टमाटर सस्ता हुआ है। नासिक में टमाटर करीब 20 रुपए प्रति किलो बिक रहा था, जबकि एक सप्ताह पहले इसकी कीमत लगभग 40 रुपए प्रति किलो थी यानी खुदरा कीमतों में भी करीब 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

No comments