Breaking News

इनकम टैक्स विभाग ने 12 हजार आईटी प्रोफेशनल्स को भेजा नोटिस

इनकम टैक्स विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए ऑडिट रिपोर्ट समय पर दाखिल करने को लेकर करीब 12,000 टैक्स प्रोफेशनल्स और सीए को एसएमएस व ईमेल भेजे हैं. अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने यह पाया है कि टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में रिपार्ट अब तक जमा नहीं की गई है. उसके बाद यह कदम उठाया गया है. मीडिया के अनुसार यह संदेश उन चुनिंदा टैक्स पेशेवरों को भेजा गया है, जिन्होंने पिछले वित्तवर्ष में दाखिल की गई रिपोर्ट की तुलना में आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 50 फीसदी से भी कम टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल की हैं.

No comments