मुख्य पेयजल-लाइन में लीकेज, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी
जालोर शहर के सिरे मंदिर रोड पर पेयजल सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। एक ओर शहर और जिले में पेयजल की किल्लत बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी सड़क पर बहता रहा। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
आसपास रहने वाले दीपक कुमार और दिलीप ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। शिकायत के बाद विभाग ने पानी की सप्लाई बंद कर दी.

No comments