Breaking News

कांग्रेस नेता अमीन पठान के भाई का अवैध अतिक्रमण हटाया

कोटा के सुल्तानपुर में कांग्रेस नेता अमीन पठान के छोटे भाई रफीक पठान ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। इस अतिक्रमण को आज बुधवार को नगर पालिका, फॉरेस्ट व प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटवाया। नगर पालिका की टीम ने आज सुबह 6 बजे झोटोली गांव जाकर खाते की जमीन के पास सिवायचक व फॉरेस्ट जमीन से पठान का कब्जा हटाया। टीम ने सीमाज्ञान किया और नगर पालिका का बोर्ड लगाया। चार घंटे चली कार्रवाई के दौरान सर्किल डीएसपी ओमप्रकाश सहरावण समेत तीन थानों की पुलिस और ग्रामीण पुलिस लाइन का जाप्ता मौजूद रहा। ये गांव सुल्तानपुर से 4-5 किमी दूरी पर हैं।

No comments