22 घंटे बाद भी नहीं निकला 9 साल का भोमाराम, पत्थर ने बढ़ाई रेस्क्यू टीम की मुश्किलें
फलोदी जिले के लोहावट क्षेत्र के नौसर में बोरवेल में गिरे 9 साल के मासूम भोमाराम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के करीब 22 घंटे बीत जाने के बाद भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को सफलता नहीं मिल सकी है। बोरवेल में बच्चे से करीब 15 से 20 फीट ऊपर पत्थर आ जाने से बचाव अभियान में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति से बच्चे को बाहर निकालने के लिए अन्य विकल्पों और देसी जुगाड़ तकनीक पर भी काम किया जा रहा है।

No comments