राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने लिया झालाना में सफारी का आंनद
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज शुक्रवार को झालाना लेपर्ड सफारी का दौरा कर जंगल भ्रमण किया। इस दौरान वन विभाग के प्रमुख अरिजीत बनर्जी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राजे के मुख्यमंत्रित्व काल में शुरू हुई इस सफारी से उनका पुराना जुड़ाव रहा है, जिसने जयपुर को वन्यजीव पर्यटन में विशेष पहचान दिलाई।
वसुंधरा राजे का झालाना से पुराना जुड़ाव रहा है। वर्ष 2006 में उन्होंने झालाना की शिकार औदी की पाल पर बरगद का पौधा लगाया था। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही झालाना लेपर्ड सफारी की शुरुआत हुई.

No comments