आयकर विभाग के दायरे में आए राजस्थान के सवा करोड़ खाता धारक
राजस्थान प्रदेश में इनकम टैक्स विभाग सहकारी बैंकों के खाता धारकों पर कड़ी नजर रखने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि राज्य में 29 सहकारी बैंकों में तकरीबन सवा करोड़ खाताधारक जुड़े हुए हैं। प्रदेश के 29 सहकारी बैंकों में पहली बार नए इनकम टैक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत ये खाताधारक पहली बार सीधे इनकम टैक्स के दायरे में आ गए हैं। अब इन बैंक ग्राहकों के खातों में बड़े वित्तीय लेनदेन और खातों की डिटेल आयकर विभाग को भेजी जाएगी। इन खाता आधार अकाउंट का विवरण देने के दौरान अगर भूलकर भी किसी प्रकार की त्रुटियां गलती की जाती है तो 50,000 रुपए तक का जमाने का प्रावधान रखा गया है।

No comments