राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
राजस्थान में किसानों को बेचे जा रहे मूंगफली के बीजों की गुणवत्ता में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. कृषि विभाग की जांच में 15 नमूनों में से 14 अमानक पाए गए. जांच में बीजों की आनुवंशिक शुद्धता तय मानकों के मुताबिक नहीं मिली. मामले को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने संबंधित फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और उनके लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए हैं.
कृषि विभाग को शिकायत मिली थी कि कुछ व्यापारी बाजार से सामान्य मूंगफली खरीदकर उसे आकर्षक पैकिंग में भर रहे हैं और बीज बताकर किसानों को बेच रहे हैं.

No comments