Breaking News

राजस्थान में तेज बारिश के साथ ओले गिरे:केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल गया है। 7 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश और ओले गिरने से तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। आज भी 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इससे पहले गुरुवार को केदारनाथ, चोपता, हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह केदारनाथ में तापमान -6 डिग्री और बद्रीनाथ में -5 डिग्री दर्ज किया गया।

No comments