Breaking News

कोटा की तंग गलियों में अब बाइक से बुझाएंगे आग

कोटा शहर के संकरे इलाकों में आग लगने पर अग्निशमन विभाग की ओर से तुरंत राहत मिल सकेगी। अब नगर निगम की ओर से दो फायर बाइक खरीदने की तैयारी की जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि शहर के हर हिस्से तक फायर ब्रिगेड किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पहुंच सके और कम से कम नुकसान हो, इसके लिए कोशिश कर रहे हैं। सीएफओ व्यास ने बताया कि 10 से 15 दिनों के अंदर ये दोनों फायर बाइक बेड़े में शामिल हो जाएंगी, जिससे पुराने शहर और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आग पर त्वरित काबू पाया जा सकेगा।

No comments