Breaking News

बाबा बनकर आए बदमाशों ने बुजुर्ग के गहने लूटे

उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर गई एक बुजुर्ग महिला से कार सवार दो बदमाशों ने बातों में उलझाकर ज्वेलरी ठगी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सुबह करीब 7:30 है। कार में एक व्यक्ति ने महिला को रोका और अपने पास बुलाया। सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया। हाथ में रुद्राक्ष देकर कहा कि मैं हरिद्वार से आया हूं। सबको बेटी बनाता हूं, तू मेरी बहन है। मुझे हरिद्वार राखी भेजना। फिर बात ही बातों में विश्वास जीतने की कोशिश की। तभी महिला से गले की सोने की चेन खुलवाई। फिर एक डायमंड और एक सोने अंगूठी भी खुलवा ली।

No comments