नॉमिनेशन भरने के लिए कलेक्ट्रेट में लगी लंबी लाइन
बाड़मेर जिला परिषद की 37 सीटों और 10 पंचायत समिति के 160 सदस्यों के लिए नामांकन आज दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पर्चा भरने पहुंच रहे है। प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर जिला परिषद सदस्यों के 8 टेबल लगाई गई। टोकन कटने के बाद नामांकन उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा करवा रहे है। अब तक जिला परिषद सदस्यों के लिए 51 प्रत्याशियों ने 57 नामांकन पत्र दाखिल किए हे।
नामांकन के दौरान पुलिस के अधिकारी, जवान, आरएएसी, अमृता देवी बटालियन भी तैनात रही।

No comments