Breaking News

बासनी में पुलिस की कार्रवाई, डेढ़ लाख से अधिक नकली पाउच मिलने का दावा

जोधपुर शहर के बासनी क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान नामी कंपनी डव के नाम से बेचे जा रहे कथित नकली शैंपू का मामला सामने आया। कार्रवाई में एक लोडिंग पिकअप से डव शैंपू के 150 से अधिक पेटियां बरामद की गईं। इनमें डेढ़ लाख से अधिक नकली पाउच होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि ने इस संबंध में पुलिस की विशेष टीम और बासनी थाना पुलिस को सूचना दी थी.

No comments