भिवाड़ी की डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग
खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में देर रात डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। सांथलका औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में अचानक आग की लपटें उठने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए कंपनी में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

No comments