एसडीआरएफ ने सुबह शुरू किया रेस्क्यू; नाव पलटने से 7 लोग बहे थे
कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोटड़ी नहर में नाव पलटने से डूबे चार युवकों में से 2 के शव बुधवार सुबह निकाल लिए। दो युवकों की तलाश जारी है।
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने आज सुबह 5:30 बजे रेस्क्यू शुरू किया। टीमें घटनास्थल से करीब सात से आठ किलोमीटर दूर तक तलाश कर रही हैं। मंगलवार शाम 5:30 बजे हुए हादसे में 7 लोग बह गए थे। महिला, नाविक समेत तीन लोग जैसे-तैसे बाहर निकल आए थे। नहर में मंगलवार को ही पानी छोड़ा गया था।

No comments