पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर
पंजाब में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे करीब तीन लाख सरकारी कर्मचारी बुधवार और गुरुवार को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे. कर्मचारियों के इस दो दिवसीय आंदोलन से राज्यभर में सरकारी कार्यालयों का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है.
इसका असर चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय के कामकाज पर भी पड़ सकता है. इसके अलावा, पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की बस सेवाएं भी प्रभावित होने की संभावना है. पंजाब सरकार के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले कई महीनों से मोर्चा खोल रखा है.

No comments