Breaking News

केदारनाथ में तापमान माइनस 7 डिग्री, राजस्थान में ओले गिरे

राजस्थान के दक्षिणी जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। आज से अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। वहीं, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में पिछले 5 दिन से आंधी-बारिश हो रही है। उत्तराखंड के 9 जिलों में मंगलवार को न्यूनतम पारा 12डिग्री से नीचे रहा। बद्रीनाथ में पारा माइनस 8 डिग्री और केदारनाथ में माइनस 7 डिग्री, गंगोत्री का माइनस 4 डिग्री और यमुनोत्री का 0 डिग्री दर्ज किया गया।

No comments