नेशनल-हाईवे पर टायर फटने से चलती बस में लगी आग:36 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
बीकानेर के नेशनल हाईवे-62 पर लालेरा और महाजन गांव के बीच मंगलवार रात करीब 1.30 बजे एक निजी बस के टायर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। सभी स्टूडेंट्स और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ये सभी जोधपुर और नाथद्वारा का एजुकेशनल टूर पूरा करके लौट रहे थे। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि स्टूडेंट्स का सामान जलकर राख हो गया।
महाजन थानाधिकारी भजनलाल ने बताया- हादसा मंगलवार रात करीब 1.30 बजे महाजन से लगभग 3 किलोमीटर आगे अर्जुनसर की तरफ द्वारकाधीश होटल के पास हुआ। बस सूरतगढ़ के एमआरएम स्कूल, निर्वाणा के स्टूडेंट्स को लेकर लौट रही थी।

No comments