Breaking News

पुलिस शहीद दिवस पर वीर जवानों को नमन, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के बलिदान को बुधवार को राजस्थान पुलिस ने नमन किया। पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी के पुलिस शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित पुलिस स्मारक त्रिमूर्ति सर्किल पर भी शहीदों को पुष्प अर्पित कर याद किया गया। पुलिस स्मारक त्रिमूर्ति सर्किल पर डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के साथ डीजीपी कानून-व्यवस्था संजय अग्रवाल, जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

No comments