मां अन्नपूर्णा रसोई घर के 14 वर्ष पूरे, रोजाना 1200 से अधिक लोग कर रहे भोजन
श्रीगंगानगर में जयको लंगर सेवा समिति की ओर से संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई घर के 14 वर्ष पूरे हो गए हैं। 17 अक्टूबर 2012 से निरंतर चल रही इस सेवा के तहत प्रतिदिन करीब 1200 लोग भोजन करते हैं। यहां मात्र 3 रुपये में चाय, 5 रुपये में दूध और 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है। बाहर से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इस सेवा से विशेष राहत मिल रही है। लोग जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ और पुण्यतिथि पर निशुल्क लंगर भी करवाते हैं।

No comments