Breaking News

श्री करणी माता मन्दिर से निकली शोभायात्रा, उमड़ी श्रद्धा

श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी रामनगर माइक्रोवेव टावर के नजदीक स्थित श्री करणी माता मंदिर से शनिवार सुबह श्री करणी माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री करणी माता के भगत दर्शन राजपाल की अगुवाई में निकली भव्य शोभायात्रा में महिलाएं कलश सिरोधार्य किए शामिल रही। माता के भजनों पर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु झूमते नजर आए। कलश यात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में शामिल श्री करणी माता के दरबार में माथा टेकर प्रसाद ग्रहण किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

No comments