शहर के सौंदर्यीकरण पर जोर, सड़कों के गड्ढों की अनदेखी!
श्रीगंगानगर में दीपावली पर शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन सफाई और सौंदर्यीकरण पर जोर दे रहा है, लेकिन क्षतिग्रस्त सड़कों की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। अतिक्रमण हटाने के नाम पर कुछ जगह चारदीवारी तोडऩे की कार्रवाई हुई, मगर सड़कों के गड्ढों की समस्या अब भी बरकरार है।
जिला कलक्टर द्वारा सोमवार को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए जाने के बावजूद शहर की प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए हैं। इनसे हादसों की आशंका भी बनी हुई है।

No comments