आवारा कुत्ते ने ली एक और नौजवान की जान
श्रीगंगानगर के विजयनगर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 22 जीबी में आवारा कुत्ते ने एक नौजवान की जान ले ली। जिला मुख्यालय सहित जिले भर में आये दिन आवारा कुत्तों के बाइक के आगे आने से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में गांव 1 केएम बी रावला निवासी 24 वर्षीय शिवभगवान पुत्र भगवानाराम बावरी की मौत हो गई। मृतक के पिता भगवानाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। भगवानाराम ने पुलिस को बताया कि शिवभगवान बाइक पर जा रहा था। अचानक कुत्ता बाइक के आगे आ गया। बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर शिवभगवान की मौत हो गई।

No comments