महिला चिट्टा सहित काबू
श्रीगंगानगर जिले की घड़साना पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला को चिट्टा सहित काबू कर लिया।थाना प्रभारी आलोक सिंह ने पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद कनानावाली झुग्गी निवासी 25 वर्षीय सोम रानी पत्नी कुलविन्द्र सिंह को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 16.31 ग्राम चिट्टा व 630 रुपए की नगदी बरामद की। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच रामसिंहपुर पुलिस थाना प्रभारी रामप्रताप को सौंपी गई है।

No comments