कांग्रेसियों ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला जलाया
श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा पाकिस्तान के पक्ष में दिए बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया तथा पुतला दहन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर तो बीजेपी पाकिस्तान का विरोध करती है, वहीं उनकी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पाकिस्तान के पक्ष में बयान दे रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में फर्क है। भाजपा लोगों को बरगलाकर राजनीति कर रही है।

No comments